गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत जमुनही में चौबीस लाख रूपये की लागत से अंत्येष्ठी स्थल का निर्माण वित्तीय वर्ष 2015- 16 में हुआ था। महज छः वर्षाे में अंत्येष्ठी स्थल का भवन, बरामदा, सहित सब कुछ ध्वस्त होने की कगार पर है, जीर्णशीर्ण हो चुके इस अंत्येष्ठी स्थल को देख कर यह बताने की ज़रूर नही की निर्माण के शुरुवाती दिनों में मानकों की अनदेखी की गयी। विडम्बना तो ये है की इस भ्रष्टाचार पर शिकायतों के बाद भी आज तक न इसका निर्माण कराने वाली संस्था पर कार्यवाही का हंटर चला और न ही उस समय के जिम्मेदारों से कोई जवाब तलब किया गया है। जबकि इसकी शिकायत दो वर्ष पूर्व गाँव के ही अरुणेश पाण्डेय द्वारा तहसील दिवस में की गयी थी। जनशिकायतों को ठंडे बस्ते में डाले जाने के इस मेलजोल से ना जाने कितनी और योजनाएं ऐसी हैं जिन पर लाखों की खर्च के बावजूद धरातल पर कोई उपयोग नही मिलता है। सरकारी धन की बर्बादी पर जिला प्रशासन की चुप्पी के कारण संचालित ब्यवस्थाओं के लाभ से जन सामान्य को वंचित रहना पड़ रहा हंे ग्रामीणों ने बताया की गाँव में अथवा आस पास कहीं जब किसी गरीब परिवार के सदस्य की मृत्यु होती है तो दाह संस्कार के लिए वाहन ले अन्यत्र ले जाया जाता है यहां बने अंत्येष्ठी स्थल में कोई ब्यवस्था नही है, भवन जर्जर है जिसके गिरने का डर बना है अंदर की फर्श पूरी तरह टूटी हुयी है, पानी के लिए लगा हैण्डपम्प खराब पड़ा है, शौचालय, अथवा स्नानघर की हालत भी अत्यंत दयनीय है, परिसर में बड़ी बड़ी जंगली घास चराने के लिए वहां लोगों के पशु दिखाई देते हैं ऐसे में इसका उपयोग कर पाना सम्भव नही है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।