गोण्डा । आयुष्मान कार्ड योजना के जरिए जिले के 48 प्रतिशत लाभार्थी आच्छादित किए गए हैं। लाभार्थी योजना का लाभ निःशुल्क उठाए। योजना के लिए आयुष्मान मित्रों को तैनाती है लोग उनसे सम्पर्क करे। ये बाते डीएम डॉ उज्जवल कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि योजना मे सभी अंत्योदय कार्ड धारक और श्रमिक पंजीकरण कार्ड वाले लाभार्थी अपना कार्ड बनवा लें, इसके लिए वो अपना आधार कार्ड लेकर जाए। डीएम ने कहा कि समाज के निम्न आय वर्ग को हर साल पांच लाख रुपये तक फ्री इलाज का लाभ देने वाली सरकार अति महत्वकांक्षी योजना ‘आयुष्मान भारत का 23 सितम्बर को चार वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर शासन द्वारा 15 से 30 सितम्बर तक प्रदेश भर में आयुष्मान पखवाड़ा मनाए जाने का निर्णय लिया गया है द्य इस अभियान के दौरान विशेष रूप से ऐसे सभी पात्र परिवारों को लक्षित किया जायेगा, जिनमें अब तक किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और जो अन्त्योदय कार्ड धारक परिवारों के सदस्य हैं। इस दौरान सीडीओ गौरव कुमार मौजूद रहे। सीएमओ डा. रश्मि वर्मा ने बताया कि जन प्रतिनिधियों, विशेष रूप से पंचायती राज निकायों के जन प्रतिनिधियों से पखवाड़े को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गयी है।
गोण्डा-आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलेगा आज से

You may also like:
Labels:
स्थानीय