गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-इटियाथोक थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं घटित

 

kee-do-ghatanaen-ghatit

इटियाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां सदाशिव बाजार में खुलेआम बाइक चोरी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार सोनी पुत्र राम नारायण निवासी सदाशिव बाजार अपनी अपाची मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी -43।ल् ,3764 अपने घर के सामने खड़ी कर रखा था करीब 10.00 बजे के आसपास किसी अज्ञात चोर  खुलेआम मोटरसाइकिल लेकर चंपत हो गए जिसकी सूचना इटियाथोक पुलिस को दी गई है इटियाथोक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी घटना लोहशीशा पूरे सिधारी स्थित शिवराज शिक्षण संस्थान बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के समस्त अभिलेख सहित कुर्सी मेज खेल के सामान सहित स्कूल के अन्य सामानों पर हाथ साफ किया सुबह जब स्कूल स्टाफ शिक्षण संस्थान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई इसकी जानकारी प्रबंधक बृजेंद्र तिवारी को दी गई जिसकी जानकारी प्रबंधक बृजेश तिवारी ने 112 को दी उसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। इससे पूर्व भी सदाशिव बाजार से थोड़ी दूर पर पेट्रोल पंप पर खुलेआम रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया था जिसको सीसीटीवी फुटेज ने खुलासा कर दिया था लगातार इटियाथोक थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 2 में हत्या चोरी, लूट ,भागने की घटनाएं इसी तरह घटनाओं का खुलासा कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही । लेकिन हल्का नंबर 2 की जनता इस प्रकार के क्राइम से दहशत में है । इन घटनाओं को देखकर साफ लगता है । पुलिस की दहशत क्राइम करने वालों के बीच नहीं जिससे क्राइम करने वाले लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इन घटनाओं से पुलिसिया सिस्टम पर सवालिया निशान लग रहा है।

”go"