गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सडक दुर्घटना में युवक की मौत

 

mein-yuvak-kee-maut

गोण्डा। जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर मंगलवार देररात पावरहाउस के पास अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृत युवक के पिता ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दीपक कुमार तिवारी निवासी ग्राम सिंहपुर ने बताया कि मेरा बेटा बबलू उर्फ निरंकार (30)मंगलवार की रात वापस अपने घर लौट रहा था। पावर हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए मेरे बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग और गांव के मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्त ने बताया कि मृतक के पिता दीपक कुमार के तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। 


”go"