-सीएमओ के संज्ञान लेने व नोटिस दिए जाने के बाद भी रुपईडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टरों के द्वारा लिखी जा रही बाहर की दवा
-बाहर की दवाई लिखने का बना क्षेत्र में चर्चा जबकि केंद्र पर सभी दवाएं उपलब्ध
गोण्डा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह पर सभी दवाएं उपलब्ध होने के बाद भी तैनात चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहर की दवा धड़ल्ले से लिखी जा रही है। जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आदेश व स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद भी बाहर की दवाओं को लिखा जा रहा है जिससे गरीब असहाय तबके के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा। जहां एक तरफ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक जनपद में एक दिवसीय दौरा कर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं चिकित्सकों को द्वारा बाहर से दवा न लिखने का निर्देश दिया गया था। लेकिन सरकार की छवि धूमिल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह पर तैनात चिकित्सकों द्वारा मरीजों को धड़ल्ले से बाहर की दवा लिखी जा रही हैं।
बॉक्स में लगाएं-
श्री देवी,सबिता गर्भवती महिलाओं के तीमारदार के द्वारा बताया गया कि बाहर से दवाई लाकर प्रसव कराया जा रहा है।
अधीक्षक बोले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि केंद्र पर सभी दवाएं उपलब्ध हैं सीएमओ के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार नोटिस भी जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है लेकिन बाहरी दवाए लगातार लिखे जाने से स्पष्टीकरण मांगते हुए विभागीय कार्रवाई की जाने की बात कही। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि संज्ञान में है जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

