गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजकों संग गोष्टी का हुआ आयोजन

 

-ka-hua-aayojan

इटियाथोक-गोण्डा। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के मद्देनजर क्षेत्र में मूर्ति बनाने व मूर्ति स्थापित करने वाले सभी लोगो के संग इटियाथोक थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने एसपी आकाश तोमर के निर्देश पर रविवार को खास बैठक आयोजित की। इस दौरान श्री पाड़ेय ने सभी आगन्तुको को जरूरी दिशा निर्देश दिए, व अनेक लोगो ने अपने विचार भी व्यक्त किये। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी लोग दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से नियमानुसार मनाए और पांडाल में दैनिक पूजन सहित मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई ऐसा कार्य न करे कि जिस वजह आपको समस्या का सामना करना पड़े। बैठक में दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन में विधि व्यवस्था को लेकर अनेक विषयों पर चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए आप सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कही कोई व्यक्ति किसी प्रकार की गड़बड़ी करने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन में किसी प्रकार की बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व को किसी भी दशा में बख्सा नही जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उच्चाधिकारियों के निर्देशों व शासन से प्राप्त आदेश व निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। अंत मे पूजन समिति के अनेक लोगो ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।


”go"