गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्राम पंचायत संझवल में अमर शहीद विश्वनाथ तिवारी के स्मृति में बन रहे धुसवा पोखरे पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम

 

samaaroh-kaaryakram

-बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत किए बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन 

गोण्डा। जनपद के इटियाथोक विकासखंड की ग्राम पंचायत संझवल में अमर शहीद विश्वनाथ तिवारी के स्मृति में बन रहे धुसवा पोखरे पर बृहस्पतिवार को  सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत किए बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन का क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान दीप नारायण तिवारी, प्रधान ओमप्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर बम बम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों नें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। तदुपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अमर शहीद विश्वनाथ तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित नमन वंदन किया एवं कार्यक्रम में मौजूद उनकी पुत्री रेखा तिवारी को प्रतीक चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया तथा परिवार का कुशल क्षेम जाना। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के बारे में जानकारी देते हुए कहां की प्रदेश सरकार पुरानी धरोहरो कूपो, तालाबों, पोखरो का सौंदर्यीकरण कराकर उन्हें पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करा रही है तथा निर्मित सरोवरो का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों के नाम समर्पित किया जा रहा है। जिस से आने वाली पीढ़ी मां भारती की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को हमेशा याद रखे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने विधायक विनय कुमार द्विवेदी व विधायक कैलाश शुक्ला के साथ अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और अब तक कराए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान सहित कार्य में लगे अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना की। इसी क्रम में ग्राम पंचायत करूवापारा  में बने सामुदायिक शौचालय, ओवरहेड पानी टंकी, सौंदरीकृत  सरोवर, प्राथमिक विद्यालय, उप स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला लगा मिला और स्वास्थ्य कर्मी नदारद रहे जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। तदोपरांत काफिला ग्राम पंचायत सरासराय पहुंचा और यहां उपमुख्यमंत्री नें कायाकल्पित पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।


”go"