गोण्डा। थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मृत्यु के सम्बन्ध में लापरवाही के आरोप में 8 और पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने किया निलम्बित, घटना के दौरान नवाबगंज थाने में मौजूद थे। निलम्बित हुए सभी 10 पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच करने हेतु विवेचक को निर्देशित किया गया है।
’निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम’
उ0नि0 आलोक (सर्विलास सेल गोण्डा),हे0का0 मिथलेश सिंह(थाना नवाबगंज),आरक्षी धर्मेन्द्र (थाना नवाबगजं),आरक्षी मनोज (थाना नवाबगंज),हे0का0 राकेश सिंह (SOG टीम गोण्डा),हे0का0 अरुण यादव (SOG टीम गोण्डा),आरक्षी आदित्य पाल(SOG टीम गोण्डा)आरक्षी अमित पाठक (SOG टीम गोण्डा) ।

