गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गैंगस्टर के विरूद्ध गोण्डा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अपराध से अर्जित की गयी रूपए 35000 की सम्पत्ति कुर्क

kee-gaee-rupe

इटियाथोक-गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने ऑपरेशन गैंगेस्टर के तहत गैंगस्टरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मु0अ0स0- 103/22, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 बनाम-यासीन अहमद उर्फ हसीब पुत्र करीम बक्श निवासी धर्मेई थाना इटियाथोक जनपद गोंडा पंजीकृत किया था। इसी परिपेक्ष्य में जिला मजिस्ट्रेट गोंडा के वाद संख्या- 1989/2022 सरकार बनाम यासीन अहमद उर्फ हसीब के विरुद्ध धारा-14(1) के तहत संपत्ति कुर्की आदेश पारित किया गया था। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 07.09.2022 को क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गैंगस्टर यासीन अहमद उर्फ हसीब की अपराध से अर्जित की गई मोटरसाइकिल (यमाहा एफजेड) कीमती रूपए 35,000/-की सम्पत्ति कुर्क की गयी।


”go"