इटियाथोक-गोण्डा। जिले की इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को 3 वर्ष पूर्व घर से लापता हुई बुजुर्ग महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। वर्षों बाद परिजनों से मिलकर जहां महिला अत्यधिक प्रसन्न हुई वही बच्चों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सभी ने प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि बुजुर्ग महिला विमला देवी पत्नी स्वर्गीय लल्लू लाल थाना क्षेत्र के धर्ममिश्र पुरवा सेखुई गांव की मूल निवासी है। 2019 में महिला अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा नात रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बावजूद जब बुजुर्ग महिला नहीं मिली स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस महिला की तलाश में प्रयत्नशील थी अचानक बृहस्पतिवार को लापता हुई बुजुर्ग महिला गंगासागर कोलकाता में सकुशल बरामद हुई।

