गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चोरी की घटना का हुआ खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 1 अदद एम्प्लीफायर व 11 अदद मोबाइल बरामद

 

ghatana-ka-hua-khulaasa

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/लूटेरों/नकबजनों/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे।  

उक्त निर्देश के क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर 1 शातिर चोर मनीष कुमार पुत्र परशुराम नि0 छोटीपुरवा मौजा भवानिया खुर्द थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से  1 अदद एम्प्लीफायर व 11 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सामान के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह 15 दिन पूर्व अपने ही गांव के रहने वाले सीता राम के घर में चोरी की थी जहां से उसने 1 मोबाइल व 1 अदद एम्प्लीफायर चुराया था तथा उसने 10 मोबाइल अन्य जगहों से चुराए है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार कर्ता टीम मे उपनिरीक्षनक सुरेश कुमार मय टीम शामिल रहे।


”go"