गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-करनैलगंज के बाबा बनखंडी नाथ महादेव मंदिर पर एक लाख से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया

 ne-jalaabhishek-kiya

कर्नलगंज-गोण्डा। मंगलवार को कजरी तीज के मौके पर करनैलगंज के बाबा बनखंडी नाथ महादेव मंदिर पर एक लाख से अधिक कांवरियों ने जलाभिषेक किया। वहीं पूरी रात सरयू घाट पर कांवरियों का तांता लगा रहा। सोमवार की देर रात करीब दो बजे तक पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर एवं दुखहरण नाथ मंदिर गोंडा में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों का हुजूम घाट पर जमा रहा। वहीं रात करीब 2 बजे के बाद करनैलगंज के बाबा बरखंडी नाथ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले कांवरियों का तांता लग गया और मंगलवार की दोपहर तक घाट पर स्नान कर जल भरने वाले लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। बरखंडी नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले लोगों की भीड़ को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। उसके बावजूद करनैलगंज से लेकर मंदिर तक जबरदस्त जाम से लोगों को जूझना पड़ा। रेलवे के क्रॉसिंग बार बार बंद होने से घंटों तक जाम की स्थिति रही। जिसे हटाने के लिए पुलिस को पसीना आ गया। मंदिर पर मेले का भी आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। महिलाओं एवं कांवरियों के साथ-साथ जलाभिषेक करने वाले स्थानीय लोगों लगातार जाम की नौबत आती रही। दूसरी तरफ बाबा बनखंडी नाथ मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर यातायात बंद न होने की स्थिति में कांवरियों को भी तमाम समस्याओं से जूझना पडा। पूर्वांचल के सबसे बड़े मेले का रूप ले चुके कजरी तीज मेले के बाद मंगलवार को करनैलगंज क्षेत्र में जबरदस्त सन्नाटे की दस्तक रही। एक तरफ वाहनों का आवागमन बंद था तो दूसरी तरफ बाजार की अधिकांश दुकानें जो बंद रहीं। उधर प्रशासनिक स्तर पर पहली बार ऐसा देखने को मिला जब सरयू घाट पर मेला सम्पन्न होने के बाद साफ सफाई की व्यवस्था कराई गई हो। बीते 30 वर्षों से चल रहे इस मेले में पहली बार सफाई व घाट पर मिलने वाली व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। शांतिपूर्ण तरीके से मेला सम्पन्न हो गया।


”go"