गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अस्पताल में भर्ती नवजात बच्चे को अज्ञात जानवर ने किया घायल, हुई मौत

 

kiya-ghaayal-huee-maut

गोण्डा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी के रहने वाले सिराज की पत्नी शायरा बानो को बीते शनिवार की रात प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया गया, जहां करीब तीन बजे शायरा बानो ने एक बच्चे को जन्म दिया अगली सुबह नवजात बच्चा घायल अवस्थ में मृत पाया गया, उसके बाद महकमे में खलबली मच गयी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी, उसके बाद थाना अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने अस्पताल पहुंच कर नवजात बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह पूरे जनपद में पहुंच गयी और थोड़ी ही देर में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रश्मि वर्मा, डी.डी.ओ दिनकर विद्यार्थी, डी.सी एन.आर एल.एम एन.वी तिवारी ने मुजेहना चिकित्सा अधीक्षक सुमन मिश्रा से करीब दो घण्टे तक पूछताछ की है। अधिकारियों की जांच पड़ताल करीब दो घण्टे तक चली इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में अफरातफरी का महौल बना रहा, इस दौरान मौजूद लोगों में इस बात की चर्चा रही की पहले की तरह इस बार भी कार्यवाही केवल फाइलों तक ही सिमट कर रह जायेगी, चिकित्सा केंद्र में मनमानियों का ये सिलसिला लम्बे समय से चलता आ रहा है, वर्तमान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुमन मिश्रा के पति डॉक्टर विवेक मिश्रा करीब एक दशक से अस्पताल में अधीक्षक के पद पर तैनात रहे उस दौरान उन पर भी कई बार भ्रष्टाचार और अस्पताल परिसर में अनैतिक गतिविधियों का सञ्चालन किये जाने पर जांच और कार्यवाही का झंझावात देखा सुना जा चुका है, दारु की बोतल सिर पर रख कर अस्पताल परिसर के कक्ष में स्टाप के साथ नशे में ठुकमा लगाये जाने का विडियों वायरल होने के बाद उनका तबादला कर दिया गया था उसके बाद उन्ही की पत्नी डॉक्टर सुमन मिश्रा को अधीक्षक बनाया गया था।


”go"