गोण्डा। जनपद के इटियांथोक थाना क्षेत्र अर्न्तगत गोंडा- बलरामपुर रेलवे प्रखंड पर गुरुदीनडिहवा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिला। स्थानीय लोगों के द्वारा खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से सिनाख्त कराने काफी प्रयास किया लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह इटियाथोक थाना अंतर्गत भवानीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र के गांव बसंतपुर राजा (गुरदीनडिहवा) के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का खून से लथपथ कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच में जुटी पुलिस टीम के कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक मृतका की पहचान मीना देवी उर्फ सोनू पुत्री रामकृपाल गौतम निवासी गुरुदीनडिहवा के रूप में हुई है।
गोण्डा-बसंतपुर राजा क्रॉसिंग के पास मिला युवती का शव

You may also like:
Labels:
स्थानीय