-शिकायत मिलने पर की जाएगी छापामारी,डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडे
-कई वर्षों से खाद्यान्न कालाबाजारी के घेरे में रहा है झंझरी का गोदाम, पूर्व में पकड़ा गया है भारी मात्रा में खाद्यान्न कई लोगों के खिलाफ हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
गोण्डा। गरीबों का निवाला गरीबों तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार तरह-तरह के कार्य कर रही हैं कि गरीबों का हक गरीबों तक पहुंच सके लेकिन कुछ ऐसे खाद्यान्न माफिया के गुर्गे हैं जो शासन-प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर कालाबाजारी करने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व में रही जिला जिला अधिकारी रोशन जैकब द्वारा झंझरी व पंडरी कृपाल सहित अन्य ब्लॉकों में खाद्यान्न कालाबाजारी करने वाले माफियाओं के खिलाफ शिकायत मिलने पर बड़ी कार्रवाई भी की गई थी और भारी मात्रा में कालाबाजारी का खाद्यान्न भी पकड़ा गया था। लेकिन अब तो उस कार्रवाई से खाद्यान्न माफियाओं को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है और वह धड़ल्ले से अपना कार्य कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि पंडरी कृपाल,झंझरी, इटियाथोक, रुपइडीह तथा जिले में स्थित आदि क्षेत्रों में खाद्यान्न कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं और अनेकों प्रकार से खाद्यान्न कालाबाजारी करने का कार्य जोरो से कर रहे हैं जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि हर तहसीलों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक की टीम कोटेदार के यहां जाने वाला खाद्यान्न की निगरानी की जा रही है तथा स्टाफ भी चेक किया जा रहा है और हर माह तहसीलों के उप जिला अधिकारी के यहां आपूर्ति विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी तथा हर बिंदुओं पर अधिकारियों को सचेत किया जाएगा और खाद्यान्न कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर तत्काल छापेमारी व खाद्यान्न को पकड़ कर खाद्यान्न बेचने वाले कोटेदार व खाद्यान्न खरीदने वाले खाद्यान्न माफिया तथा खाद्यान्न में सम्मिलित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई भी की जाएगी कुछ लोगों का कहना है कि झंझरी व पंडरी में खाद्यान्न माफिया के कुछ गुर्गे ऐसे हैं जो शासन-प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर उचित दर विक्रेता की दुकान पर सरकारी खाद्यान्न की बोरी का सील तोड़ कर उसमें कुछ मात्रा में और खाद्यान्न डालकर 60 किलो वजन करने के बाद पिकअप पर लादकर नवीन गल्ला मंडी व अन्य स्थानों पर भेजने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि उचित दर विक्रेता की दुकान से कालाबाजारी करेंगे तो पुलिस प्रशासन की नजर नहीं जाएगी लोग सोचेंगे कि कोटेदार अपना कार्य कर रहा है उसमें हम बाधा ना बने लेकिन उसी कार्य में वह अपना कालाबाजारी का जाल फैला रखे हैं जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे ने बताया कि शिकायत मिल रही है और हम लोग नजर बनाए हुए हैं जहां कहीं भी शिकायत मिलेगी वहां छापेमारी कर खाद्यान्न को पकड़ा जाएगा और कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई भी की जाएगी।

