गोण्डा। स्थानीय पुलिस के हाथों लगी बड़ी सफलता थाना क्षेत्र के खरिहा चौराहे के समीप बीते दिनों हुए मोटरसाइकिल लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल सहित दो मोटरसाइकिल बरामद की है। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक आदत अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि 17 जुलाई 2022 पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी संतोष कुमार मोर्या पुत्र राम भजन मोर्या निवासी राजापुर पो0 दत्त नगर माफी थाना धानेपुर जनपद गोंडा की मोटरसाइकिल व 600 रूपए की नकदी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में जाते समय खरिहा चौराहे के पास से लूट कर फरार हो गए थे। वादी की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार की रात स्वयं हमराह पुलिसकर्मियों के साथ रात गश्त पर निकला हुआ था तभी परसिया बहोरीपुर ग्राम पंचायत स्थित कब्रिस्तान के पास पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अजय ओझा व विनय ओझा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। श्री पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई थी आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अजय ओझा के पैर में गोली लग गयी। फायरिंग के दौरान जख्मी हुए अजय ओझा का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोंडा में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को पंजीकृत मुकदमे के तहत जेल भेजा गया है।
गोण्डा-मोटरसाइकिल लूट कांड़ के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार एक को लगी गोली

You may also like:
Labels:
स्थानीय