गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मनकापुर रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग हल्की बरसात में ही तालाब बन जाता

 

mein-hee-taalaab-ban-jaata

गोण्डा। मनकापुर रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग हलकी बरसात में ही तालाब बन जाता है, और लोगों को उसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क ऊँचा कर लेने से बरसात का पानी रेल के मुख्य मार्ग पर जमा रहता है, मजे की बात तो यह है कि रेल के उच्चाधिकारी निरीक्षण के दौरान इसी मुख्य मार्ग से आँख मूंद कर निकल जाते हैं, और सड़क की हालत ज्यो की त्यों बनी है। कई वर्ष पूर्व इस मार्ग के आवंटित दुकानदारो को सड़क ऊंची करके चौड़ी करने के लिए बीच सड़क से दस- दस फुट इधर उधर छोड़कर दुकान बनाने का आदेश रेलवे द्वारा दिया गया। दुकानदारों द्वारा आदेश का पालन तो किया गया, किन्तु सड़क कई वर्ष बीत जाने के बाद भी ऊँची करके चौड़ी नही की गई अलबत्ता दुकानों के आगे टैम्पो ई रिक्शा आदि लाकर लोग खड़ी कर देते हैं। जिससे कभी- कभी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अगर इस मुख्य मार्ग को ऊँची करके चौड़ी बना दिया जाए तो जाम से भी निजात मिल जाये, और आवंटित दुकानदार भी अपने आयत में आ जाये। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम मोदनवाल ने इस रेल मार्ग को ऊँची करके चौड़ी बनाने तथा दोनों तरफ पट्टी बनाने की मांग की है।



”go"