इटियाथोक-गोण्डा। कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। प्रशिक्षक ने पुलिसकर्मियों को तनाव से दूर रहने और शरीर को फिट रखने के टिप्स दिए। योग प्रशिक्षक ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग जरूरी है। इसके अलावा मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता हंे मंगलवार को इटियाथोक कोतवाली परिसर में आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को योग कराए। इस दौरान ताड़ासन, चक्रासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम आदि प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ओम के उच्चारण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मानसिक तनाव और बीमारियों से दूर रहने के लिए आवश्यक बाते बताई गईं। इस दौरान सूर्यभेदन, भ्रष्तिका प्राणायाम, योग निद्रा का अभ्यास भी करवाया गया। थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए योग व प्राणायाम अति आवश्यक हैं, उन्हें निरंतर योग करना चाहिए। मौके पर कोतवाली के सभी एसआई व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

