गोण्डा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 23/24.04.2022 की रात्रि सुनील कुमार गौतम पुत्र गंगाराम निवासी कोरी पुरवा उम्मेदजोत थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा की पड़ोस के रहने वाले राजिंदर प्रसाद पुत्र कल्लू राम द्वारा सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की मां की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 261/22 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए हत्या करने के आरोपी अभियुक्त राजिंदर प्रसाद गौतम पुत्र कल्लू राम निवासी कोरी पुरवा मौजा उम्मेदजोत थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर आलाकत्ल फावड़ा बरामद कर लिया गया। अभियुक्त राजिन्दर प्रसाद व मृतक सुनील कुमार गौतम के बीच दो दिन पूर्व विवाद हुआ था जिसमें मृतक सुनील कुमार गौतम द्वारा राजिन्दर प्रसाद को मारा-पीटा गया था इसी बात से क्षुब्द होकर राजिन्दर प्रसाद द्वारा सुनील कुमार गौतम के ऊपर फावड़े से वार कर हत्या कर दी गयी थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। टीम में पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय टीम शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।