गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

नोएडा के DM का बड़ा कारनामा, बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे, गोल्ड पर रहेगा निशाना

 
rahega-nishaana



टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय शटलर और नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने सेतिवान फ्रेडी को हरा बैडमिंटन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सुहास एलवाई ने इसके साथ ही सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. अगर वह फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाते हैं तो सिल्वर मेडल तो जीत ही जाएंगे.

सुहास एल यथिराज ने टोक्यो पैरालंपिक के अपने पहले बैडमिंटन मुकाबले की शुरुआत जीत के साथ की थी. उन्होंने जर्मनी के खिलाड़ी को हराकर ग्रुप मैच के लिए क्वॉलिफाई किया था. उनका पहला मुकाबला जर्मनी के निकलास जे पोटे से था. वहीं एसएल4 क्लास में नोएडा के डीएम ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

एसएल4 क्लास में सुहास एलवाई ने मात्र 31 मिनट में फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. उनका सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस के लुकास माजूर से होगा. बता दें कि पैरालम्पिक में इस साल पहली बार बैडमिंटन खेला जा रहा है.

बता दें कि भारत के तीन खिलाड़ी प्रमोद भगत, कृष्णा नागर और सुहास यथिराज टोक्यो पैरालम्पिक पुरुष एकल बैडमिंटन के अपने अपने वर्ग के फाइनल में पहुंचे हैं. वहीं मनोज सरकार और तरुण ढिल्लों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा.


”go"