गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने जनपद में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण हेतु 04 सदस्यी अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट आगामी 11 सितंबर तक उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि समिति द्वारा जनपद में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं की स्थिति, प्रवासी छात्रों को प्राप्त हो रही सुविधाएं तथा विद्यालय की प्रमुख समस्याओं व व्यवस्थाओं में सुधार के सम्बन्ध में सुविचारित सुझाव व मन्तव्य देने के लिए निर्देशित किया गया है। समिति मेें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को नामित किया गया है।

