गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार करने पर बिफरी कांग्रेस

 
bipharee-kaangres

CBI ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार किया है। इसपर अब महाराष्ट्र कांग्रेस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि इस मामले में यह देखना होगा कि सीबीआई ने कार्रवाई से पहले राज्य सरकार या हाईकोर्ट से इजाजत ली थी या नहीं। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी सरकार को यह देखना होगा कि इसमें कोई गैरकानूनी काम तो नहीं हुआ।

सचिन सावंत ने कहा, 'अगर अनिल देशमुख के वकील को सीबीआई ने प्राथमिक रिपोर्ट लीक होने के मामले में गिरफ्तार किया है तो क्या यह अलग अपराध नहीं है? अगर यह अलग अपराध तो क्या उन्हें परमिशन लेने की जरुरत नहीं थी। उन्हें जांच करने या तो राज्य सरकार या फिर हाईकोर्ट से परमिशन लेनी चाहिए थी।'

कांग्रेस नेता कहा कि सीबीआई, दिल्ली स्पेशल पुलिस एक्ट के अंदर काम करती है। किसी अपराध की जांच राज्य का मुद्दा है। इसलिए अगर रिपोर्ट लीक हुई है तो सीबीआई राज्य पुलिस के साथ एफआईआर दर्ज कर सकती है। वो बिना किसी अथॉरिटी से इजाजत लिए किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। महाविकास सरकार को इस मामले में जरुरी हस्तक्षेप करना होगा कि कही कुछ गलत तो नहीं हुआ है।

सीबीआई ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वकील और एक सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर देशमुख से जुड़ी प्राथमिक जांच रिपोर्ट को लीक करने का आरोप है। महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने अनिल देशमुख के वकील की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। अजीत पवार ने कहा, 'हमारे पास इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है और पुलिस से इस मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है।'


”go"