गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-अध्यापक की क्रूरता पूर्वक पिटाई से छात्र के कान का पर्दा पटा,एफआईआर की मांग

 
kee-maang

कर्नलगंज गोण्डा। भारत देश में जहां विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है उसी विद्यालय के शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। विनर्स एकेडमी चकरौत स्कूल में कक्षा छह के छात्र को शिक्षक ने ऐसा थप्पड़ जड़ा कि उसके कान का पर्दा फट गया। बच्चे का इलाज कई दिन तक अस्पताल में चला,जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया है और बच्चे को सुनने में समस्या उत्पन्न हो रही है। बच्चे को देश का भविष्य कहा गया है लेकिन विनर्स एकेडमी के शिक्षक मोहम्मद आलम ने एक बच्चे को ऐसा मारा कि बच्चे के कान का पर्दा फट गया। बच्चे के भाई ने आरोपी शिक्षक मो० आलम विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के शीसामऊ बरईन पुरवा निवासी मंजीत जायसवाल चकरौत स्थित विनर्स एकेडमी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करता था। बच्चे के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके परिजन कुछ माह की फ़ीस नही जमा कर सके। जिससे स्कूल के शिक्षक ने उससे कक्षा से बाहर खड़ा कर दिया। बच्चे की गलती बस इतनी थी कि वह शिक्षक को बिना बताये वह कक्षा में जाकर बैठ गया इस पर शिक्षक मो० आलम ने बच्चे को ऐसा मारा कि उसके कान में चोट लग गयी। बच्चे के भाई का आरोप है कि बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर गये तो बताया गया कि उसके कान का पर्दा फट गया है। उक्त संबंध में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांचोपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

”go"