कर्नलगंज-गोण्डा। करनैलगंज तहसील में आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने गुरुवार से करनैलगंज तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसीलदार की हठधर्मिता समाप्त न होने तक यह धरना अनवरत जारी रहेगा। बार एसोसिएशन करनैलगंज के तत्वाधान में करनैलगंज तहसील में धरना शुरू हो गया है। यह धरना दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। करनैलगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तहसीलदार करनैलगंज की हठधर्मिता और अधिवक्ताओं के विरुद्ध किए जा रहे कार्य को जब तक समाप्त नहीं किया जाता है तब तक तहसीलदार करनैलगंज के न्यायालय के सामने यह धरना अनवरत चलता रहेगा। धरने में संजय मिश्रा, सूर्य कांत तिवारी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, सुशील सिंह, वीरेंद्र विक्रम तिवारी, श्यामधर शुक्ला, हरिशंकर मिश्रा, अरविंद शुक्ला, अरुण मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, इकबाल अहमद, नागेंद्र मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, रामसभा मिश्रा, उग्रसेन मिश्रा, गोपाल जी तिवारी, विजय शंकर अवस्थी, सुरेश तिवारी, लालबाबू मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।

