गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा -बिना बिकास कार्य कराये ही सरकारी धन का भुगतान करने का मामला,एसडीएम ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंपी

jaanch-saumpee


कर्नलगंज -गोण्डा।  बिना बिकास कार्य कराये ही सरकारी धन का भुगतान करने का मामला सामने आया है। एसडीएम हीरालाल ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंपी है। मामला विकास खंड़ करनैलगंज अंतर्गत ग्राम बुढ़वलिया से जुड़ा है। यहां के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनय मौर्य ने एसडीएम, डीएम, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से लिखित शिकायत की है। जिसमे कहा गया है कि मार्च 2019 में दो पुलिया का निर्माण कराया जाना दिखाकर 3 लाख 62 हजार 892 रुपये व 3 लाख 14 हजार 664 रुपये ग्राम पंचायत के खाते से भुगतान कर दिया गया। मगर पुलिया आज तक नही बनाई गई है। यही नही अप्रैल 2021 में शौचालय निर्माण पर 72 हजार 600 रुपये, क्षतिग्रस्त का मरम्मत कराने के नाम पर अप्रैल 2021 में 1 लाख 1 हजार 83 रुपये, सोकपिट निर्माण पर 2 लाख 16 हजार रुपये, हयूम पाइप/नाली निर्माण पर 3 लाख 17 हजार 100 रुपये का भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा किया गया। मगर मौके पर कार्य नही कराया गया है। आवेदक ने प्रकरण की जांच कराकर करवाई किये जाने की मांग की है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार करनैलगंज को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।




”go"