कर्नलगंज -गोण्डा। एनसीसी के मेजर को आदर्श शिक्षक प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। नगर के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश के बेस्ट एनसीसी आफिसर मेजर राजाराम को जिलाधिकारी के द्वारा आदर्श शिक्षक प्रशस्ति पत्र एवं शाल प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें विगत वर्षों से किए गए अथक परिश्रम एवं लगनशीलता, समर्पण तथा उनके परिणाम को देखते हुए दिया गया है। इन्होंने विषय के साथ साथ एनसीसी एवं पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों में गोंडा जिले का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर रोशन किया है। राजाराम की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद मौर्य सहित डॉक्टर आरडी सिंह, एनबी सिंह, अनुपम मिश्र, संजय यादव, सत्येन्द्र नाथ मिश्र सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही साथ 48वी वाहिनी एनसीसी गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनीत सिंह "शौर्य चक्र" व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजीव शर्मा सहित बटालियन परिवार ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।