गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बिना कार्य कराए करोड़ों का बंदरबांट, हुई शिकायत डीएम ने दिये जांच के आदेश

-ke-aadesh


 रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटिंयाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक क्षेत्र की जहां इटियाथोक ग्राम पंचायत निवासी एसडी शुक्ल सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए करोड़ का बंदरबांट कर लिया गया है आपको बता दे कि पूर्व में शिकायतकर्ता एसडी शुक्ल ने खंड विकास अधिकारी से जन सूचना अधिनियम के तहत ग्राम सभा इटियाथोक में विकास कार्य में खर्च हुए रकम की सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर जनता दर्शन में साल 2016 से अब तक कराए गए विकास कार्यों के नाम पर पंचायत में खर्च हुए बड़े रकम की निकासी को लेकर शिकायत की। जिसमे ग्राम सभा इटियाथोक के तत्कालीन एवं वर्तमान ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के आपसी मिलीभगत से फर्जी बिल वाउचर लगाकर विभिन्न मदों में करोड़ों रुपए की निकासी का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता एसडी शुक्ल, राजेश गुप्ता, दयाशंकर शुक्ल, तिलक राम मौर्य ने विकास कार्य के नाम पर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के कार्यकाल के दौरान करोड़ों रूपए की निकासी व बंदरबाट का आरोप लगाया है। शिकायत कर्ताओ ने दिए गए प्रार्थना पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि साल 2016 से अब तक बिना कार्य कराए करीब 52 लाख की रकम और आंशिक कार्य कराकर कार्य से अधिक धनराशि का करीब 95 लाख की रकम का खाते से आहरण किया गया है। शिकायतकर्ताओ ने विकास कार्य में खर्च किए गए विभिन्न मदो की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। जनता दर्शन में दिए गए शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को जांचकर आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ke-aadesh-01




ke-aadesh-02

ke-aadesh-03



”go"