गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा -शराब की दुकान के सेलमैन से पीठ में गोली मारकर बाइक सहित नगदी और मोबाइल छीन कर फरार

chheen-kar-pharaar

 
गोण्डा-बेलसर मार्ग स्थित हरखापुर ग्राम पंचायत के आस पास शनिवार तीन बाइक सवारों ने शराब की दुकान के सेलमैन से पीठ में गोली मारकर बाइक सहित 46 हजार नगदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 व कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सेलमैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है। 

थाना तरबगंज क्षेत्र के निहालपुर निवासी रामशंकर जायसवाल को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने पीछे से पीठ पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया और उसके पास से उसकी बाइक व 46 हजार नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित राम शंकर जायसवाल ने बताया कि वह शनिवार रात लगभग 11 बजे हरखा पुर ग्राम पंचायत के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक का पीछा किया। उसके बाद पीछे से गोली मार दिया। जिससे वह बाइक लेकर सड़क किनारे गिर पड़ा और बाइक सवार हमलावरों ने उसकी बाइक, 46 हजार नगदी और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।


”go"