गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजिम

 
kaaryakram-aayojim

कर्नलगंज-गोण्डा। फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत फत्तेपुर कोटहना में न्याय पंचायत स्तरीय गोष्ठी/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामनाथ व संचालन बीज भंडारण करनैलगंज के प्रभारी आशीष साहू ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष चौहान ने फसल का अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इससे पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव से अवगत कराते हुये फसल अवशेष के निस्तारण के बारे भी विस्तार से बताया और अवशेष न जलाने की जनता से अपील भी की। न्याय पंचायत प्रभारी अनूप वर्मा आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अपने विचार रखे। मदनमोहन सिंह, सरजू प्रसाद, मोतीलाल, गंगा राम, पंचम आदि कृषक मौजूद रहे।

”go"