गोण्डा। जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गांव की महिलाएं भी इतना दबंग हो गई हैं कि वे एकजुट होकर एक पंद्रह वर्षीय बालिका को बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बेइलिया का है। पीड़ित रमेश चौहान के दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वह मजदूरी पर गया था। घर पर उसकी पत्नी व बेटी मौजूद थीं। पुराने विवाद को लेकर पीड़ित की बालिका सोनी को गांव की रेनू देवी, श्रीदेवी, आरती व कल्लू की पत्नी ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। हल्ला-गुल्ला सुनकर ग्रामीणों ने मारपीट को शांत कराया। एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपी महिलाओं के विरुद्ध मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

