गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव, दूसरे दिन भी नहीं हुआ बरामद

 
nahin-hua-baraamad

कर्नलगंज-गोण्डा।  करनैलगंज के सरयू नदी के पुल से नदी के बीचो-बीच धारा में छलांग लगाने वाले युवक का शव दूसरे दिन रविवार की शाम तक बरामद नहीं हो सका। लगातार पीएसी के जवान मोटर बोट के सहारे शव को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। मगर उसकी तलाश नहीं हो पाई। सरयू नदी में बाढ़ के पानी के वजह से सरयू का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गोताखोरों की मदद नहीं ली जा सकी। गोताखोरों द्वारा पानी अधिक होने के कारण मना कर दिया गया तो पीएसी के जवानों को नदी में उतारा गया। रविवार शाम तक युवक के शव की बरामदगी नहीं हो सकी। शनिवार दोपहर बाद एक युवक सरयू पुल पर अपनी साइकिल, झोला, चप्पल व मोबाइल छोड़कर नदी के बीचो-बीच धारा में छलांग लगा दिया था। सूचना मिलने के बाद लगातार पुलिस मौके पर बनी हुई है। आसपास के नाविकों को लगाया गया मगर पानी अधिक होने के कारण गोताखोर एवं नाविकों ने नदी में उतरने से मना कर दिया। जिस पर पीएसी के गोताखोरों एवं जवानों को मोटर बोट के साथ नदी में उतारा गया। मौके पर आधार कार्ड मिला है जिस पर बाबू यादव पुत्र झगरू निवासी ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा टेपरा का पता दर्ज है। उसके मुताबिक परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह बताते हैं कि सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गोताखोरों की मदद नहीं मिल सकी। पीएसी के जवानों को नदी में उतारा गया है शव की तलाश कराई जा रही है।





”go"