गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

भारत की यूएनएससी अध्यक्षता के अंतिम दिन तीन प्रस्तावों को विस्तार देने पर सर्वसम्मति

 
ko-hataaya

भारत की अध्यक्षता के अंतिम दिन, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तीन प्रस्तावों को विस्तार दिये जाने को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को मध्य-पूर्व शांति प्रक्रिया, विशेषकर फलस्तीन के मुद्दे को लेकर परिषद की बैठकों की अध्यक्षता की। इसके अलावा भारत ने माली प्रतिबंधों, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) और यूएनएसओएम (सोमालिया) से संबंधित, संयुक्त राष्ट्र के तीन प्रस्तावों को विस्तार देने पर चर्चा की और इन्हें स्वीकार किया।विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया, विशेष रूप से फलस्तीनी मुद्दे पर परिषद की बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, ''आज की बैठकों के साथ, भारत की सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हमारी प्रत्येक पहल को यथासंभव, सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।'' पंद्रह सदस्यीय परिषद की एक महीने तक चलने वाली भारत की अध्यक्षता का मंगलवार को अंतिम दिन है। इस महीने के दौरान, भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने विभिन्न शांति एवं सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा को सफलतापूर्वक संचालित किया। इनमें अफगानिस्तान, म्यांमा, सीरिया, यमन और मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया पर चर्चाएं शामिल हैं।








”go"