गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

विश्व में ऐसा कौन सा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना

 
gulaam-nahin-bana

आइये आज जानते है ऐसा कौनसा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना अगर आप सामान्य ज्ञान की जानकारी जानना चाहते है तो आज का टॉपिक आपको पसंद आएगा। हम सभी जानते है कि इतिहास में कई देश कभी न कभी किसी शासक या फिर देश के गुलाम रहे है। वहीं अगर आप जानना चाहते है कि ऐसा कौन सा देश है जो अंग्रेजों का गुलाम नहीं हुआ है तो इस विषय में हम आपको ऐसे देश के बारे में बताएँगे जिसपर किसी अंग्रेज या फिर किसी अन्य शासक ने शासन नहीं कर पाया है। जब भी शासन की बात होती है तो हमारे दिमाग में अंग्रेजों का ख्याल जरुर आता है।

अंग्रेजों ने भारत में करीब 200 साल तक शासन किया था। इस दौरान भारत को अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा था हालाकि भारत एक ऐसी सरजमीं है जहां किसी न किसी का शासन अवश्य रहा है। पहले मुगल साम्राज्य ने भारत पर शासन किया। इसके बाद अंग्रेज आये लेकिन इन सबके बीच हमारा एक ऐसा पड़ोसी देश भी है जो किसी भी शासन से अछूता रहा है। एक तरफ जहां भारत में एक के बाद एक शासन लागू हुए थे वहीं इस देश में कोई भी अन्य देश या फिर शासक शासन करने में असमर्थ रहा था।

ऐसा कौनसा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना

हम बात कर रहे है भारत के पड़ोसी देश नेपाल की यह नाम सुनने में आपको थोड़ा हैरत में डाल रहा होगा लेकिन यह सत्य है कि नेपाल शुरू से ही स्वतंत्र देश रहा है। इसपर अंग्रेजों ही नहीं बल्कि किसी शासक ने भी शासन नहीं किया है। जब अंग्रेज पूरे भारत पर अपना शासन स्थापित करने में कामयाब हो गए थे तब उन्होंने नेपाल में भी अधिकार जमाने की कोशिश की थी।

लेकिन ऐसा माना जाता है कि उस समय ब्रिटिश इंडिया और नेपाल के बीच संधि हुई थी। जिसके बाद नेपाल अपना एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देना पड़ा था जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में मिल चुके हैं। अगर उस समय नेपाल ब्रिटिश इंडिया के सामने अपना सर झुका देता तो इतिहास में नेपाल भी भारत की तरह गुलामी की जंजीरों में जकड़ जाता।

नेपाल के एक स्वतंत्र देश होने का दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि नेपाल ब्रिटिश इंडिया और शाही चीनी राजतंत्र के बीच मौजूद था। इस वजह से दोनों बड़ी ताकतों ने नेपाल पर अधिकार जमाने का कोशिश नहीं किया क्योंकि दोनों बड़े साम्राज्य एक दूसरे से टकराना नहीं चाहते थे।

इस देश की सीमाओं के निर्माण और विस्तार तक नेपाल कभी किसी का उपनिवेश नहीं बना न ही इस पर किसी विदेशी ताकतों ने शासन किया। यही वजह है कि नेपाल कभी भी अपना स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है चलिए अब आपको इसे देश से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी बताते हैं।

वर्तमान समय में नेपाल की राजधानी काठमांडू है वहीं इस देश की ज्यादातर सीमा भारत देश से मिलती है। यह देश भारत और चीन के बीच स्थित होने के कारण भारत के काफी महत्वपूर्ण है। नेपाल हिमालय में बसा हुआ है जहां आपको दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखलायें देखने को मिलती है।

दुनिया की 14 सबसे ऊंची पर्वत चोटी में से 8 तो नेपाल में ही मौजूद हैं। इसके साथ ही दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट नेपाल में ही मौजद है। माउंट एवरेस्ट पर अब तक कई फिल्मे बन चुकी है इसके अलावा हर साल लाखों यात्री इस पर्वत श्रंखला को देखने पहुँचते हैं पर्यटकों के लिए यह काफी अच्छा डेस्टिनेशन है।

नेपाल की लंबाई करीब 800 किलोमीटर और चौड़ाई लगभग 200 किलोमीटर है। इस तरह इसका कुल छेत्रफल 147181 वर्ग किलोमीटर बनता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे नेपाल का नेशनल फ्लैग दुनिया का एक मात्र ऐसा फ्लैग है जो वर्गाकार नहीं है जो इसे सबसे अलग फ्लैग बनाता है।

तो अब आप ऐसा कौनसा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना इसके बारे में जान गए होंगे वैसे नेपाल के अलावा चीन भी एक ऐसा देश है जिसपर अंग्रेजों ने शासन नहीं किया था। चीन पर शुरू से ही राजशाही रही है चीन अलग अलग विदेशी राजवंशों का गुलाम जरुर रहा है लेकिन कभी अंग्रेजों का गुलाम नहीं हुआ। जबकि नेपाल एक ऐसा देश है जिसपर न अंग्रेज शासन कर पाए न ही यह विदेशी राजवंशों का गुलाम बन पाया था।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"