गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा न करने वाली फर्म की जमानत धनराशि जब्त

 


dhanaraashi-jabt

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत विकासखंड हलधरमऊ एवं विकासखंड रुपईडीह में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य करने वाली फर्म मेसर्स एसआर एसोसिएट, राम नगर कालोनी जनपद गोरखपुर की जमानत जब्त कर फर्म का अनुबंध समाप्त करते हुए ब्लैक लिस्ट करने के आदेश एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड गोण्डा को दिए हैं।

बताते चलें कि कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता परिमण्डल देवीपाटन, गोण्डा द्वारा अनुबन्ध के माध्यम से फर्म को जुलाई 2017 में विकासखंड रुपईडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भवन निर्माण का कार्य दिया गया था जिसकी कार्य पूर्ण करने की तिथि माह जुलाई 2018 निर्धारित थी, परन्तु निर्माण अभी तक अपूर्ण है। अनुबंध में निर्धारित कार्य पूर्ण करने की तिथि के अनुसार लगभग दो वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है, परन्तु फर्म द्वारा दोनों छात्रावासों का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि फर्म का यह कृत्य अनुबन्ध में निहित शर्तों के विपरीत है। इसलिए एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया गया है कि फर्म की जमानत धनराशि को जब्त कर अनुबन्ध निरस्त कर फर्म को काली सूची में डालने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। 

”go"