मनुष्य के लिए अंतरिक्ष हमेशा से ही जिज्ञासा का विषय रहा है। उसकी इच्छा धरती की सीमा से बाहर जाकर चांद, तारों और ग्रहों का अध्ययन करने की रही हैं। मनुष्य की उस शताब्दियों पुरानी इच्छा को आज से 60 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने अंतरिक्ष में जाकर पूरा किया। लेकिन क्या आपको मालूम है antriksh mein jane wala pehla vyakti कौन था? तो बता दे, वो व्यक्ति था रूस का वायु सेना का पायलट यूरी गगारिन (Yuri Gagarin)। गगारिन ने ही 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष में जाकर मनुष्य के वर्षों पुराने अंतरिक्ष-यात्रा के सपने को पूरा किया था।
यूरी गगारिन का जन्म वर्ष 1934 में हुआ था और जब उन्हें 1960 में अंतरिक्ष में जाने के लिए चुना गया तब वे मात्र 27 साल के थे।
उन्होंने वोस्तोक-1 अंतरिक्षयान द्वारा सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर रूस के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अपनी यात्रा शुरू कि तथा अंतरिक्ष में 1 घंटे 48 मिनट बिताने के बाद 8 बजकर 5 मिनट पर धरती पर वापस आ गए। इस दौरान उन्होंने 327 किलोमीटर ऊपर से धरती की एक पूरी परिक्रमा भी की।
यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान थे; लेकिन अंतरिक्ष में जाने वाला पहला जानवर कौन-सा था?
उत्तरः गगारिन से भी पहले रूस के अंतरिक्ष विज्ञानीयों ने एक कुत्ते ‘लाइका’ (Laika) को अंतरिक्ष में भेजा था। यह अंतरिक्ष में जाने वाला पहला जानवर था। उसे 3 नवंबर, 1957 को अंतरिक्षयान स्पुतनिक-2 द्वारा जीवों पर माइक्रोग्रैविटी के कारण पड़ने वाले प्रभावों को जानने के लिए भेजा गया था। हालांकि, अंतरिक्षयान के लाॅन्च होने के कुछ घंटों बाद ही पृथ्वी की कक्षा में लाइका की मृत्यु हो गई थी।
पहली महिला अंतरिक्ष-यात्री कौन थी?
उत्तरः प्रथम महिला अंतरिक्ष-यात्री रूस की वैलेंटीना तेरेश्कोवा (Valentina Tereshkova) थी। ये प्रथम महिला अंतरिक्ष-यात्री के साथ-साथ सबसे कम उम्र की महिला अंतरिक्ष-यात्री भी थी। ये वोस्तोक-6 अंतरिक्षयान द्वारा 16 जून, 1963 को अंतरिक्ष में गयी थी। ये अंतरिक्ष में लगभग तीन दिनों तक रही और इस दरम्यान उन्होंने धरती की 48 बार परिक्रमा की।
प्रथम भारतीय अंतरिक्ष-यात्री कौन थे?
उत्तरः प्रथम भारतीय अंतरिक्ष-यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा थे। राकेश शर्मा भारतीय वायु सेना के पायलट थे। वे 2 अप्रैल, 1984 को रूस के दो अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ सोयूज टी-11 स्पेसक्राफ्ट द्वारा अंतरिक्ष में गए थे। वे अंतरिक्ष में लगभग 7 दिन रहे तथा विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजमा दिया।
अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का क्या नाम है?
उत्तरः अमेरिका के जॉन ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति थे। वे 1998 में 77 वर्ष की उम्र में अंतरिक्ष में गये थे। अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे वयोवृद्ध महिला अंतरिक्ष-यात्री अमेरिका की पैगी व्हिट्सन है, जो वर्ष 2016 में 57 वर्ष की उम्र में अंतरिक्ष में गई थी।
प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष-यात्री कौन थी? और वह पहली बार अंतरिक्ष में कब गई थी?
उत्तरः अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला (Kalpana Chawla) थी और वे पहली बार अंतरिक्ष में नासा के एसटीएस-87 स्पेस शटल मिशन द्वारा पांच अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ 19 नवंबर, 1997 को अंतरिक्ष में गई थी। इस मिशन के दौरान वे अंतरिक्ष में लगभग 15 दिनों तक रही और 252 बार पृथ्वी की परिक्रमा की।
कल्पना चावला दूसरी बार अंतरिक्ष में नासा के एसटीएस-107 स्पेस शटल मिशन द्वारा 6 अन्य अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों के साथ गई थी लेकिन सफलतापूर्वक मिशन समाप्त कर धरती पर वापसी के वक्त स्पेस शटल में आग लग जाने के कारण 1 फरवरी, 2003 को सातों अंतरिक्षयात्रियों की मृत्यु हो गई।
अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाले अंतरिक्ष-यात्री कौन है?
उत्तरः रूस के वायु सेना अधिकारी गेनाडी पडल्का (Gennady Padalka) अंतरिक्ष में सबसे अधिक दिनों रहने वाले अंतरिक्ष-यात्री है। ये पांच से अधिक अंतरिक्ष यात्राओं के दौरान 879 दिनों तक अंतरिक्ष में रह चुके हैं।
रूसी अंतरिक्ष-यात्री वलेरी पाॅलाकोव (Valeri Polyakov) अंतरिक्ष में लगातार सबसे अधिक दिनों तक रहने वाले व्यक्ति है। ये जनवरी 1994 से मार्च 1995 तक लगातार 14 महीने तक अंतरिक्ष में रहे थे।
किस महिला अंतरिक्ष-यात्री के पास लगातार सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड है?
उत्तरः अमेरिकी महिला अंतरिक्ष-यात्री क्रिस्टीना कोच (Christina Koch) के पास। क्रिस्टीना 14 मार्च, 2019 से लेकर 6 फरवरी, 2020 के बीच 328 दिनों तक अंतरिक्ष में रही। यह अभी तक किसी भी महिला अंतरिक्ष-यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया सबसे लंगा समय है।
अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष-यात्री कौन थे?
उत्तरः प्रथम अमेरिकी अंतरिक्ष-यात्री एलन शेपर्ड थे। वे मरकरी अंतरिक्षयान द्वारा 5 मई, 1961 को अंतरिक्ष गये थे तथा मात्र 15 मिनट अंतरिक्ष में बिताकर पृथ्वी पर वापस आ गए थे। शेपर्ड वर्ष 1971 में अपोलो-14 मिशन के दौरान दो अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ चंद्रमा पर भी गये थे।
अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष-यात्री सैली राइड (Sally Ride) थी, जो 18 जून, 1983 को स्पेस शटल द्वारा अंतरिक्ष में गई थी।
भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष-यात्री कौन है?
उत्तरः सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष-यात्री है। उनकी अंतरिक्ष यात्रा 9 दिसंबर, 2006 को शुरू हुई तथा 194 दिनों बाद, 22 जून, 2007 को वे धरती पर वापस आ गई।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।