गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण निर्माण कार्य तो शुरु जलनिकासी की व्यवस्था नही

 
chaudekaran-va-navenekaran-nirman-kary-to-shuru-jalnikase-ke-vyavastha-nahe

कर्नलगंज-गोण्डा। बीते कई महीनों से करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। 12 किमी लंबी 7 मीटर चौड़ी इस रोड के निर्माण हेतु शासन से करीब 28 करोड़ राशि की स्वीकृति मिली थी। जिसका निर्माण कार्य सर्ज न कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराया जा रहा है। अभी तक रोड के दोनों साइड पत्थर पटाई का भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। जगह जगह पत्थरों का ढेर लगा है व गड्ढा खुदा पड़ा है। जिससे टकराकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। रेलवे क्रासिंग बस स्टॉप के पास हफ्तों से एक ही स्थान पर पत्थरों का ढेर लगा है। जिसके चलते कई वाहन पलट भी चुके हैं। मगर अभी तक कर्मचारियों की नजर उस पर नहीं पड़ी है। इस सम्बंध में लोक निर्माण खण्ड द्वितीय के जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कर्मचारियों से बात करके उस स्थान को तत्काल दुरुस्त करवा रहे हैं। वर्षों बाद इस रोड का निर्माण कार्य तो शुरु हो गया। मगर जलनिकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं गई। रोड के दोनों तरफ जो खाईं थी, वो पट भी गई। जिससे थोड़ी से बरसात होने पर रोड पर जलभराव हो जाता है। जिससे राहगीरों को आवागमन में कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। जानकारों की मानें तो जलभराव के चलते रोड बनने के बाद भी ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है  स्थानीय लोगों का कहना है जब तक इस रोड के किनारे नाले का निर्माण नहीं होगा तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

”go"