गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया

 
gayatri-mahayagya-ritual-organized
कर्नलगंज-गोण्डा।  माता गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर श्रीराम कुंज गायत्री पीठ जहाँगीरवा में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र कल्याण के लिये गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता अमिताभ मिश्र ने बताया कि पूरे वातावरण में वैचारिक विष घुला होने की वजह से पूरा वातावरण दूषित हो चुका है। जिसके निदान के लिये क्षेत्र के कार्यक्रता की मदद से  एक दिन पहले से ही आश्रम में गायत्री महामंत्र का जप हुआ। मुख्य ट्रस्टी हृदयनारायण मिश्र के निर्देशन में हवन पूजन व राजेश त्रिवेदी, गुडु बाबू के सहयोग से  भंडारे का आयोजन व पारसनाथ तिवारी ने सभी को वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलवाकर वृक्ष लगवाया। जिसमे क्षेत्र के तमाम भक्तों ने यज्ञ हवन करके प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभा, प्राची, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, जयपाल, रामकुमार शुक्ल, अनूप शुक्ला, अजय  दीक्षित, विश्वम्भरनाथ मिश्र उपस्थित रहे।

”go"