गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दुष्कर्म पीड़िता युवती की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया


case-filed-on-the-complaint-of-rape-victim-girl

कर्नलगंज-गोण्डा। दुष्कर्म पीड़िता युवती की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव में उसका ननिहाल है। जहां वह 3 दिन पूर्व आई थी। 16 जून की देर शाम मोहल्ले की एक युवती के साथ घर के पश्चिम तरफ शौंच के लिये गई थी। जहां पहले से घात लगाये बैठे कुछ लोग उसके मुंह मे कपड़ा ठूसकर उसे एक खेत मे बने टीन शेड में ले गये। जहां उसके साथ दुराचार किया। साथ ही धमकी दिया कि घटना के बारे में यदि मुह खोला या कार्रवाई करने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। मौका पाते ही युवती ने शोर मचाया। जिस पर गांव के लोग दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी भाग निकले। युवती ने अपने पिता को बुलाकर सारा हाल बताया जिस पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर महिला गुड़िया पत्नी गोपाल, गोपाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम कचनापुर पंचमपुरवा व प्रेम सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ग्राम हटही थाना कोतवाली करनैलगंज के विरुद्ध धारा 376, 504, 506, 120 बी, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

”go"