रिर्पोट-पवन कुमार द्विवेदी
इटियाथोक-गोण्डा। खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां गिलौली निवासी एक युवक के ऊपर नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा पंजीकृत था पुलिस उसको बड़ी सरगर्मी के साथ ढूंढ रही थी आखिर पुलिस के गिरफ्त में युवक आ ही गया पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है इस युवक ने गांव के ही एक नाबालिक लड़की के साथ उस समय छेड़खानी की गई जब वह घर में अकेली थी शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक आते तब तक युवक फरार हो चुका था बाद में उसकी मां को जानकारी हुई उसकी मां ने स्थानीय थाने पर राकेश चैबे पुत्र राजाराम के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया जिस पर इटियाथोक पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश कर रही थी इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि इस युवक पर छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था आज उसकी गिरफ्तारी हुई है और जेल रवाना कर दिया गया।

