गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-निर्माण श्रमिक आपदा राहत योजना का लाभ पाने के लिये कराये आधार वेरिफिकेशन

Get-Aadhaar-verification-done-to-get-the-benefit-of-labor-disaster-relief-scheme

 गोण्डा। उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल रचना केसरवानी ने बताया है कि उ.प्र.भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत व बोर्ड द्वारा निर्धारित कट आफ डेट 30 अप्रैल 2021 तक अद्यतन नवीनीकृत व आधार वैरीफाइड निर्माण श्रमिकों को आधार बेस पेमेंट के माध्यम से आपदा राहत योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए का हितलाभ बोर्ड द्वारा प्रदान किया जा रहा है परंतु ऐसे पंजीकृत अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक,जिनका आधार वैरीफाइड नही है उन अवशेष निर्माण श्रमिकों का आधार वेरिफिकेशन करने के उपरांत योजना अंतर्गत भुगतान किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने ऐसे सभी निर्माण श्रमिकों से यह अपील की है कि वे जनसेवा, लोकवाणी केंद्र पर जाकर अथवा स्वयं बोर्ड के ओपेन पोर्टल पर अपना आधार कार्ड सत्यापित करा सकते हैं अथवा किसी भी कार्यदिवस में अपने श्रमिक पहचान पत्र ,आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति के साथ कार्यालय उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल में संपर्क कर सकते हैं।

”go"