गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल होने के 3 महीने बाद एसडीएम ने लेखपाल को हटाया

 
lekhpal-ko-hataya

कर्नलगंज-गोण्डा। आखिरकार रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल होने के 3 महीने बाद करनैलगंज तहसील के नए एसडीएम ने लेखपाल को हटा दिया। वहीं एक गांव में सड़क के विवाद को लेकर हुए बवाल के मामले में भी एक लेखपाल को हटाया गया है। तहसील करनैलगंज के अंतर्गत ग्राम बहुवन मदार माझा में तैनात रहे लेखपाल विनोद कुमार सिंह पर करीब 3 महीने पहले रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अभी तक जांच लंबित रखी गई और लेखपाल के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। नए एसडीएम हीरालाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए लेखपाल विनोद कुमार सिंह को बहुवन मदार माझा से हटा दिया और ग्राम मंगूरही में तैनात रहे लेखपाल फैयाज अहमद खान को तैनात किया है। वहीं दूसरी तरफ तहसील के ग्राम खैरा में मार्ग के विवाद में लेखपाल रमेश चंद्र पांडे को हटा कर रेक्सडिया में पोस्टिंग दी गई है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि दो अन्य लेखपालों के भूमिका संदेह के घेरे में हैं जिनके विरुद्ध हुई जांच की जा रही है और तहसील के दो अन्य लेखपालों के विरुद्ध भी कार्रवाई हो सकती है।

”go"