गोण्डा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास एक ट्रक खड़ा था। नशे में धुत एक युवक सड़क पर चलते-चलते कब ट्रक के नीचे जा पहुंचा किसी को पता नहीं चला। युवक को ट्रक के नीचे देखकर आसपास के मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। युवक को ट्रक के नीचे से निकालने के लिए लोगों ने तमाम कोशिशें की लेकिन वह ट्रक से निकलकर नहीं आया। नशे में धुत युवक घंटों ड्रामा करता रहा। नशेड़ी की हरकतों को देखने के लिए कुछ ही देर में वहां लोगों का जमावड़ा लग गया, लेकिन नशेड़ी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आखिरकार मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी नशेड़ी युवक को ट्रक से बाहर आने के लिए कहती रही, लेकिन पुलिस और लोगों के लाख समझाने के बाद भी नशेड़ी युवक ट्रक से बाहर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने युवक को ट्रक से बाहर खींच लाई। उसके बाद नशे में धुत युवक के दो-तीन थप्पड़ जड़े तो युवक को नशा उतरने में देर न लगी।

