गोण्डा। थाना छपिया अन्तर्गत आजार के निवासी पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता पर सोमवार रात्रि 8 बजे सोनू पुत्र अफजल हसन निवासी ग्राम रानीजोत ने लोहे की छरिया से हमला कर दिया जिससे पत्रकार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट में बाराती पुत्र अज्ञात भी शामिल रहे थे। बताया जाता है कि सोनू से पत्रकार प्रदीप गुप्ता की किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। मामले पर थानाध्यक्ष छपिया से दूरभाष पर बात करने पर उन्होने बताया कि दोनो तरफ चोट लगी है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डाक्टरी रिपोर्ट आने पर धारायें बढ़ सकती हैं।

