कर्नलगंज-गोण्डा। मंगलवार को बेहद शांतिपूर्ण तरीके से सीएचसी पर कोविड का टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज में कोविड वैक्सीनेशन में अव्यवस्थाओं व शोसल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ने की खबर प्रकाशित होने के बाद दूसरे दिन पुलिस व्यवस्था के तहत वैक्सिनेशन का काम हुआ। अव्यवस्थायें कुछ कम रहीं। 18 वर्ष से 45 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन सीएचसी करनैलगंज में सोमवार से प्रारम्भ हुआ। पहले दिन तो केवल अव्यवस्थाओं का ही बोलबाला रहा। इस आशय का समाचार प्रकाशित होने का कुछ असर मंगलवार को दिखाई पड़ा। मंगलवार को भी सीएचसी में उतनी ही संख्या में वैक्सीनेशन किया जाना था जितना सोमवार को हुआ था। मगर मंगलवार को सीएचसी में धक्का-मुक्की नहीं हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो पूरी तरह से नहीं हो पाया फिर भी लोगों ने कुछ दूरी बनाये रखने का प्रयास अवश्य किया। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मंगलवार को टीकाकरण का कार्य किया गया। रजिस्ट्रेशन करा चुके 18 वर्ष के ऊपर वाले युवाओं को लगातार टीका लगाने का काम सीएचसी पर किया जा रहा है ।

