गोण्डा । पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तोंध्चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 118/21, धारा- 457,380,411 भादवि से सम्बन्धित अभिुयक्त-रमेश पुत्र शेर बहादुर नि0 टीकुहिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच हाल पता अचलापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को मुखबिर खास की सूचना पर गोकरननाथ शिवाला के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान 03 अदद साड़ी, 01 अदद पायल सफेद धातु, 01 जोड़ी बिछिया सफेद धात ुव़ 01 अदद अंगूठी सफेद धातु एव 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 05/06.05.2021 की रात्रि को थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भुलईडीह में चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में वादी शिवा तिवारी पुत्र उमेश तिवारी द्वारा थाना खरगूपुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना किया गया।’गिरफ्तार कर्ता टीम में उ0नि0 अभिषेक मिश्रा मय टीम शामिल रहे।

