गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-सरयू नदी में फैली गंदगी को साफ करने के लिए युवाओं ने उठाया बीड़ा

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा।  करनैलगंज से तीन किलोमीटर दूर सरयू नदी में फैली गंदगी को साफ करने के लिए युवाओं के एक ग्रुप ने बीड़ा उठाया है। सोमवार को सरयू नदी में फैली गंदगी के साथ ही शव दाह स्थल व नदी के भीतर की गंदगी को युवाओं ने साफ किया। युवाओं का कहना है कि सरयू नदी की सफाई स्वच्छता अभियान से जोड़कर एक अभियान चलाकर किया जाएगा और युवा वर्ग के लोगों को जोड़कर सरयू की पवित्रता को बरकरार रखने के लिए इसकी साफ सफाई की जाएगी। सरयू नदी कटरा घाट पर करनैलगंज ग्रामीण के अपने साथियों के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का काम करते हुए रामकुमार मौर्य पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा, विकास सिंह विक्की समाज सेवी, मुंशी लाल कनौजिया बूथ अध्यक्ष भाजपा, संतोष उर्फ काले, लल्लू कश्यप, भगोले सिंह आदि ने सोमवार को सरयू की गंदगी को साफ किया। तथा लोगों का आह्वान किया कि युवा वर्ग के लोग आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनें और नदी की पवित्रता के साथ ही श्रद्धालुओं के स्नान करने व पूजन करने के योग्य पूरा घाट तैयार करें।

”go"