गोण्डा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत पुलिस लाइन अस्पताल/पीएसी अस्पताल में पुलिस लाइन में आवासित 18-45 वर्ष की आयु के 100 लोगो का पंजीकरण कराया गया तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के 120 लोगो का टीकाकरण कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज ने टीकाकरण हेतु आये समस्त लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने एवं शासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का पूर्णतयः पालन करने के बारे में जागरुक किया।

