गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन आज से से, प्रभारी मंत्री करेगें टीकाकरण का शुभारम्भ

 
Image SEO Friendly

-जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 17 मई से शुरू होगा टीकाकरण, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग होगें आच्छादित

गोण्डा।  सोमवार 17 मई से जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों कोे कोविड का टीका लगना शुरू हो जाएगा। टीकाकरण कार्य का शुभारम्भ जनपद के प्रभारी मंत्री/ मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग तथा एनआरआई उ0प्र0 सिद्धार्थनाथ सिंह द्वारा दोपहर साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल गोण्डा में किया जाएगा। इसके साथ ही महिला अस्पताल व जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी टीकाकरण कार्य का शुभारम्भ होगा। जिलाधिकारी मार्कण्ेडय शाही ने बताया कि सोमवार को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा वजीरगंज सीएचसी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा द्वारा सीएचसी छपिया, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय द्वारा सीएचसी बेलसर, विधायक करनैलगंज कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्लया भइया द्वारा सीएचसी करनैलगंज में तथा विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह द्वारा सीएचसी हलधरमऊ में टीकाकरण के शुभारम्भ का कार्य प्रस्तावित है।  जिला अस्पताल गोण्डा में टीकाकरण कार्य का शुभारम्भ करनेे के उपरान्त प्रभारी मंत्री द्वारा सीएचसी हलधरमऊ में 30 बेड के कोाविड हास्पिटल का शुभारम्भ तथा मंगलवार 18 मई को मा0 सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह तथा मा0 विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा द्वारा सीएचसी छपिया में 30 बेड के कोविड हास्पिटल को लोकार्पण किया जाएगा। वहीं सोमवार को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जी के साथ मा0 सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, मा0 सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह तथा प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री एवं विधायकगण मौजूद रहेंगे। सीएमओ आर0एस0 केसरी ने बताया कि टीका लगवाने वाले लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

”go"