गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय

 
Image SEO Friendly

अस्वस्थ जीवनशैली, धूल व प्रदूषण आदि के कारण हमारी त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऊपर से तैलीय त्वचा, मुंहासे व दाग-धब्बे आदि भी मौका मिलते ही चेहरे पर हमला बोल देते हैं। इनका ऐसा ही एक जिद्दी साथी है ब्लैकहेड्स, जिन्हें आम भाषा में कील भी कहा जाता है। ये काले रंग के नॉन-इंफ्लेमेटरी एक्ने होते हैं, जो त्वचा के रोमछिद्रों पर जम जाते हैं, जिनके कारण रोमछिद्र बंद हो जाते हैं । इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, जिनके कारण कई बार त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए,  इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय, जो बिना आधुनिक उत्पादों के ब्लैकहेड्स का समाधान करने में मदद कर सकते हैं। ब्लैकहेड्स निकालने के उपाय के साथ, इस लेख में उन्हें पहचानने के तरीके और होने के कारण के बारे में भी जानकारी दी गई है। घरेलू उपाय के साथ, इस लेख में आप ब्लैक हेड्स हटाने की क्रीम के बारे में भी जान पाएंगे।

ब्लैकहेड्स के कारण –
ब्लैकहेड्स का मुख्य कारण होता है, त्वचा में सीबम का अधिक उत्पादन होना। विस्तार से समझा जाए, तो त्वचा में सिबेशियस ग्लांड्स यानी तैलीय ग्रंथियां मौजूद होती हैं, जो सीबम (तेल) का उत्पादन करती हैं। त्वचा में बनने वाला यह तेल त्वचा को सुरक्षित और नम बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन कभी-कभी त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाओं की परत के वजह से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इस परिस्थिति में सीबम त्वचा का अंदर बनता तो है, लेकिन बाहर नहीं निकल पाता और ब्लैकहेड्स का कारण बनता है। इसके अलावा, ब्लैकहेड्स के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे :
  • हार्मोनल बदलाव
  • कुछ खास कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग
  • स्ट्रेस
  • कुछ खास दवाइयां (जैसे मसल्स बनाने के लिए दवा, गर्भनिरोधक गोलियां आदि)
  • अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स युक्त आहार का सेवन
ब्लैकहेड्स की पहचान कैसे करें? –
ब्लैकहेड्स की पहचान करना बहुत आसान है। अगर त्वचा के रोमछिद्रों पर काले रंग के ब्लॉकेज दिखाई दें, तो समझ जाइए कि वो ब्लैकहेड्स हैं ।

ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय – 
यह बताने से पहले कि घर में ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं, हम बता देते हैं कि अन्य प्रकार के एक्ने की तरह इन्हें भी त्वचा को दबाकर या रगड़ कर जबरदस्ती निकालने को कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इनके कारण स्किन पर घाव या दाग बन सकते हैं। ऐसा करने की जगह आप नीचे बताए ब्लैकहेड्स के घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन घरेलू उपचारों का उपयोग करते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सभी की त्वचा एक समान नहीं होती। ऐसे में हम यही सलाह देंगे कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग इन उपायों का उपयोग त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद ही करें।

1. शहद
शहद को त्वचा के लिए लाभकारी माना गया है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने को कम करने में मदद कर सकते हैं। जैसा कि हम बता चुके हैं कि ब्लैकहेड्स, एक्ने का एक प्रकार होता है, इसलिए इसका उपयोग ब्लैकहेड्स के घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है।

सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच ऑर्गनिक शहद
  • एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • एक बड़ा चम्मच चीनी
विधि :
  • एक बाउल में सारी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस मिश्रण की एक पतली परत चेहरे पर लगाएं और उंगलियों को गोल-गोल घुमाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • लगभग तीन से पांच मिनट तक मसाज करने के बाद इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें।
  • बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
2. ग्रीन टी
जैसा कि ब्लैकहेड्स के कारण में हम बता चुके हैं कि त्वचा में अधिक सीबम का उत्पादन इसका मुख्य कारण होता है। ऐसे में ग्रीन टी का उपयोग ब्लैक हेड्स का समाधान करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स सीबम के उत्पादन कम करके रोमछिद्रों को खोलने में मदद कर सकते हैं। इससे एक्ने को कम करने में मदद मिल सकती है । आगे जानिए कि ग्रीन टी की मदद से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं।

सामग्री :
  • दो ग्रीन टी बैग्स
  • एक कप गुनगुना पानी
  • आधा चम्मच एलोवेरा जेल
विधि :
  • दो ग्रीन टी बैग्स को काटें और उनकी पत्तियों को एक कप गुनगुने पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • कुछ देर बार पत्तियों को पानी से निकालें और उनमें एलोवेरा जेल मिलाकर उसका पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • लगभग 10 से 15 मिनट रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
3. नींबू
नींबू विटामिन-सी से समृद्ध होता है और त्वचा के लिए विटामिन-सी को फायदेमंद माना गया है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होता है। इसलिए, यह एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके एक्ने से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। यह प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो सूरज की पराबैंगनी किरणों के कारण होने वाली क्षति से त्वचा को बचाने में लाभदायक हो सकता है । त्वचा के लिए फायदों के कारण नींबू का उपयोग ब्लैकहेड्स के घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है।

सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • रुई
विधि :
  • रुई की मदद से नींबू के रस को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • लगभग 10-15 मिनट तक रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
4. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे का उपयोग ब्लैक हेड्स हटाने के घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है। इसमें एंटीफंगल एवं एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण बेकिंग सोडा त्वचा पर मौजूद, एक्ने का कारण बनने वाले फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करके त्वचा को स्वस्थ और कोमल बनाए रखने में भी मदद कर सकता है । नीचे जानिए बेकिंग सोडा की मदद से घर पर ब्लैकहेड्स निकालने का तरीका।

सामग्री :
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • करीब आधा चम्मच पानी
विधि :
  • एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और उंगलियों को चेहरे पर गोल-गोल घुमाकर मसाज करें।
  • लगभग पांच से छह मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
5. मुल्तानी मिट्टी
त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के फेसपैक का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसका उपयोग ब्लैक हेड्स निकालने के उपाय के रूप में भी किया जा सकता है। खासतौर से तैलीय त्वचा पर यह प्रभावी रूप से काम कर सकता है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को निकालकर बंद रोमछिद्रों को खोलने में मदद कर सकता है, जिससे ब्लैकहेड्स का समाधान करने में मदद मिल सकती है।

सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
  • पानी
विधि :
  • एक बाउल में दोनों पाउडर को मिला लें।
  • अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने का इंतजार करें।
  • जब पैक पूरी तरह से सूख जाए, तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
6. हल्दी
हल्दी को एक्ने के लिए प्रभावी उपाय माना जाता है। इसकी कार्यप्रणाली की बात करें, तो इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं । ब्लैकहेड्स भी एक्ने का ही एक प्रकार है। इसलिए, हल्दी का उपयोग ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय के रूप में किया जा सकता है। फिलहाल, इस संबंध में और शोध किए जाने की जरूरत है।

सामग्री :
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच पानी
विधि :
  • एक बाउल में दोनों सामग्रियों को मिला कर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और लगभग 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आखिरी में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
7. दालचीनी
त्वचा के लिए दालचीनी के फायदे से अगर आप परिचित नहीं हैं, तो हम बता दें कि इसके उपयोग से त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे रोमछिद्रों का आकार कम करने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा में कसावट बनाए रखने में मदद मिल सकती है । इसे शहद के साथ उपयोग करने से फायदे दोगुने हो सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं व त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। शहद और दालचीनी की मदद से घर पर ब्लैकहेड्स निकालने का तरीका नीचे बताया गया है ।

सामग्री :
  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर
  • दो चम्मच शहद
विधि :
  • एक बाउल में दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • लगभग 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
8. टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल एजेंट की तरह काम करता है, जो इन्फ्लामेट्री और नॉन-इन्फ्लामेट्री मुंहासों से आराम पाने में मदद कर सकता है। इन गुणों के कारण टी ट्री ऑयल का उपयोग करने से ब्लैकहेड्स का समाधान करने में मदद मिल सकती है। नीचे बताया गया है कि टी ट्री ऑयल से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं।

सामग्री :
  • एक चम्मच टी ट्री ऑयल
  • रुई
विधि :
  • रुई की मदद से टी ट्री ऑयल को ब्लैकहेड्स से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • संवेदनशील त्वचा वाले लोग रुई से तेल सीधे त्वचा पर लगाने की जगह रुई को पहले पानी में भिगो लें और फिर भीगी रुई का उपयोग तेल लगाने के लिए करें।
9. अरंडी का तेल
यह सुन कर शायद आपको हैरानी होगी कि अरंडी के तेल का उपयोग भी ब्लैक हेड्स हटाने के घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है। दरअसल, अरंडी के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया और एक्ने के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बात का जिक्र हम लेख में पहले भी कर चुके हैं कि ब्लैकहेड्स एक्ने का ही एक प्रकार होते हैं। इस कारण ब्लैकहेड्स निकालने के उपाय के रूप में अरंडी के तेल का उपयोग किया जा सकता है । नीचे जानिए कि अरंडी के तेल की मदद से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं।

सामग्री :
  • एक चम्मच अरंडी का तेल
  • रुई
विधि :
  • थोड़ी-सी रुई को अरंडी के तेल में डुबोएं और उसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  • अब हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
  • अगर ज्यादा चिपचिपाहट महसूस हो, तो टिश्यू पेपर की मदद से उसे पोंछ भी सकते हैं।
10. एलोवेरा
एलोवेरा को अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि एलोवेरा में मौजूद अमीनो एसिड रूखी त्वचा की कोशिकाओं को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद जिंक एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है और रोमछिद्रों को टाइट करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें में एंटीएक्ने गुण भी पाए जाते हैं, जिनके कारण मुंहासों के लिए एलोवेरा का उपयोग किया जा सकता है । नीचे जानिए एलोवेरा की मदद से घर पर ब्लैकहेड्स निकालने का तरीका।

सामग्री :
  • एलोवेरा जेल
विधि :
  • रात को सोने से पहले प्रभावित क्षेत्र पर एलोवेरा जेल लगाएं।
  • जेल लगाने के बाद चहरे पर हल्के हाथों पर मसाज करें और जेल को रात भर के लिए चेहरे पर छोड़ दें।
  • सुबह उठकर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
11. नारियल तेल
ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए एक प्रभावी उपाय के रूप में नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके पीछे मुख्य कारण इस तेल में मौजूद लॉरिक एसिड का होना है। दरअसल, नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन की ओर से प्रकाशित एक शोध पेपर में यह पाया गया है कि लॉरिक एसिड में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो एक्ने का कारण बनने वाले कीटाणुओं को खत्म करते हैं। साथ ही त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं । जैसा कि हम लेख में बता चुके हैं कि ब्लैकहेड्स भी एक तरह से एक्ने होते हैं। ऐसे में नारियल तेल का उपयोग इनसे राहत पाने में मदद कर सकता है। साथ ही नारियल के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण भी होते हैं, जो त्वचा को नम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

सामग्री :
  • एक चम्मच नारियल तेल
विधि :
  • उंगलियों की मदद से नारियल तेल को ब्लैकहेड्स से प्रभावित त्वचा पर लगाएं।
  • जब तक तेल पूरी तरह त्वचा में अवशोषित न हो जाए, तब तक हल्के हाथों से त्वचा की मसाज करते रहें।
  • लेख के अगले भाग में हम आपको बताएंगे नाक से ब्लैकहेड्स निकालने के उपाय के बारे में।
नाक से ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय – 
नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स हटाने के लिए नीचे बताया गया घर पर ब्लैकहेड्स निकालने का तरीका अपनाया जा सकता।

1. एक्सफोलिएट करें
माना जाता है कि प्रभावी स्क्रब से एक्सफोलिएट (स्क्रब) करना त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है । इसके लिए आप हाइड्रोक्सी एसिड फॉर्मूला वाले एक्सफोलिएटर का उपयोग कर सकते हैं। ये एसिड त्वचा से एक्ने को हटाने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं । चेहरे को हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएट किया जा सकता है।

2. स्टीम लें
एक स्टीमर या एक बड़े कटोरे में गर्म पानी भरकर चेहरे पर उसकी भाप ली जा सकती है। भाप लेते समय सिर पर एक तौलिया डालकर सिर और चेहरे को ढक लें। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध में यह पाया गया है कि भाप से त्वचा के रोमछिद्र खुल सकते हैं । जैसा कि हम लेख में ऊपर बता चुके हैं कि बंद रोमछिद्र ब्लैकहेड्स का कारण बनते हैं । इसलिए, स्टीम लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल सकते हैं और ब्लैकहेड्स का समाधान करने में मदद मिल सकती है।

3. अंडे का सफेद भाग
नाक से ब्लैक हेड्स हटाने के घरेलू उपाय के रूप में अंडे के सफेद भाग का उपयोग भी किया जा सकता है। अपने अनुभव के आधार पर लोगों का मानना है कि यह एक्ने से लड़ने के साथ-साथ रोमछिद्रों को छोटा करने और त्वचा को टाइट बनाए रखने में मदद कर सकता है। फिलहाल, इस संबंध में कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसका उपयोग करने से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लें।

अंडे से ब्लैकहेड्स का समाधान करने के लिए अंडे के सफेद भाग की दो परत नाक पर लगाएं और सूखने दें। जब यह सूख जाए, तो एक छोटे नैपकिन को थोड़ा-सा भिगोकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए उसे नाक से निकालें। ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से रगड़ने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

इन उपायों के साथ-साथ घर में बनाए कुछ फेशियल स्क्रब का उपयोग भी किया जा सकता है। लेख के अगले भाग में जानिए कि स्क्रब की मदद से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं।

ब्लैकहेड्स को हटाने वाले कुछ घरेलू फेस स्क्रब – 
फेशियल स्क्रब्स की मदद से घर में ब्लैकहेड्स को निकालने का तरीका नीचे बताया गया है :

1. शुगर स्क्रब
सामग्री :
  • दो चम्मच शक्कर
  • एक चम्मच शहद
  • आधा चम्मच जैतून का तेल
  • तीन से चार बूंद नींबू का रस
विधि :
  • एक बाउल में सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर स्क्रब बना लें।
  • इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
  • लगभग पांच से छह मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे काम करता है :
ब्लैकहेड्स का समाधान करने के लिए यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर रोमछिद्रों को खोलने में मदद कर सकता है।

2. स्ट्रॉबेरी और शहद स्क्रब
सामग्री :
  • तीन स्ट्रॉबेरी
  • दो चम्मच शहद
विधि :
  • एक छोटी कटोरी में स्ट्रॉबेरी को मेश कर लें।
  • अब इसमें दो चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और लगभग पांच मिनट तक मसाज करें।
  • इसके बाद स्क्रब को पांच से आठ मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें।
  • आखिर में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे काम करता है :
स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी पाया जाता है, जो त्वचा को लचीला और नम बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकता है । साथ ही, शहद के कारण यह स्क्रब बैक्टीरिया को हटाकर त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है ।

3. सी सॉल्ट स्क्रब
सामग्री :
  • दो चम्मच सी सॉल्ट
  • एक चम्मच शहद
विधि 
  • एक बाउल में दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • लगभग पांच मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे काम करता है :
सी सॉल्ट को त्वचा को स्वस्थ रखने का बेहतरीन उपाय माना गया है। यह रूखी त्वचा को नम बनाने के साथ-साथ त्वचा की सबसे ऊपरी परत  को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा पर मौजूद सूजन को कम करने में भी सहायक हो सकता है ।

4. क्ले मास्क
सामग्री :
  • दो चम्मच बेंटोनाइट क्ले (प्राकृतिक क्ले)
  • एक चम्मच शहद
  • आवश्यकतानुसार पानी
विधि :
  • एक बाउल में सारी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर लगभग पांच से दस मिनट (पूरी तरह सूख जाने तक) तक के लिए छोड़ दें।
  • पूरी तरह सूख जाने के बाद हाथों को गीला करके चेहरे पर दो मिनट तक मसाज करें।
  • अंत में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे काम करता है :
वैस तो यह एक फेस मास्क है, लेकिन यह प्रभावशाली तरीके से चेहरे को साफ करने में मदद कर सकता है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है, जो ब्लैकहेड्स होने के मुख्य कारणों में शामिल है। इसके अलावा, क्ले में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से बैक्टीरिया को हटाकर उसे साफ रखने में मदद कर सकते हैं। इस तरह यह ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय में काम आता है।

घर पर ब्लैकहेड्स को निकालने का तरीका बताने के बाद, इस लेख के अगले भाग में हम ब्लैकहेड्स हटाने के मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्लैकहेड्स के अन्य इलाज – 
1. रेटिनॉइड्स
यह विटामिन-ए का एक प्रकार होता है। दरअसल, रेटिनॉइड्स त्वचा में सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करते हैं, जिस कारण इसका उपयोग ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय के रूप में किया जा सकता है । इसका उपयोग करने के लिए ऐसे फेस वाश, फेस स्क्रब या मास्क का चयन किया जा सकता है, जिसमें यह मौजूद हो।

2. पोर स्ट्रिप्स
हालांकि, इन पर कोई शोध उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि पोर स्ट्रिप्स ब्लैकहेड्स को खींच कर त्वचा से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। ये एक तरह की पतली टेप स्ट्रिप्स होती हैं, जिन्हें प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जाता है। कुछ देर चिपके रहने देने के बाद, इन्हें धीरे-धीरे खींच कर निकाला जाता है। ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर ब्लैकहेड्स को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

3. सैलिसिलिक एसिड
यह एक प्रकार का फेनॉलिक एसिड होता है, जो ब्लैकहेड्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। यह त्वचा पर मौजूद बंद रोमछिद्रों को खोलने में मदद करता है। इसके साथ ही, यह त्वचा को मुलायम बनाने और सूजन कम करने में मदद कर सकता है ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय के रूप में इसका उपयोग करने की सलाह दी जाती है ।

ब्लैकहेड्स से बचाव – 
ब्लैकहेड्स के मुख्य कारण – त्वचा में अतिरिक्त तेल (सीबम) का उत्पादन और रोमछिद्रों का बंद होना है। इसलिए, इन समस्याओं को कम करके ब्लैकहेड्स से बचा जा सकता है। ऐसा नीचे बताए गए तरीकों को अपना कर किया जा सकता है  :
  • चेहरा धोने के लिए ऐसे साबुन या फेसवाश का उपयोग करें, जो त्वचा पर ज्यादा हार्श न हो और त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करे।
  • रात को सोने से पहले सारा मेकअप हटाकर और चेहरा साफ करके सोएं। इसके लिए सैलिसिलिक एसिड से बने फेस वाश या मेकअप रिमूवर का उपयोग किया जा सकता है।
  • चेहरे को दिन में दो बार से ज्यादा न धोएं। चाहें तो एक्सरसाइज करने के बाद भी एक बार धो सकते हैं।
  • रबिंग एल्कोहोल या ऐसे टोनर का उपयोग न करें, जो त्वचा को रूखा बनाएं।
  • ऑयल बेस्ड कॉस्मेटिक  का उपयोग न करें। इसकी जगह वाटर बेस्ड क्रीम या मॉइस्चराइजर  का उपयोग किया जा सकता है।
  • किसी भी तरह के एक्ने को दबाकर निकालने की कोशिश न करें। इससे त्वचा पर संक्रमण और घाव हो सकता है।
  • अपने चेहरे को बार-बार न छुएं।
हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख की सहायता से अब आप ब्लैकहेड्स के बारे में बेहतर तरीके से जान गए होंगे। ब्लैकहेड्स क्या हैं और घर पर ब्लैकहेड्स निकालने का तरीका क्या है, इस बारे में भी इस लेख के जरिए आप समझ गए होंगे। ब्लैकहेड्स हटाने की क्रीम का उपयोग या मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ने की स्थिति से बचने के लिए लेख में बताई गए बचाव उपायों को दैनिक जीवन में अपनाया जा सकता है। साथ ही अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो जाए, तो डॉक्टर से परामर्श करके सही इलाज भी लिया जा सकता है। 


”go"