गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

खामोशी एडगर ऐलन पो

Image SEO Friendly

अनुवाद: कमलेश्वर
'मेरी बात सुनो,' शैतान ने मेरे सिर पर हाथ रखते हुए कहा, 'जिस जगह की मैं बात कर रहा हूँ, वह लीबिया का निर्जन इलाका है - जेअर नदी के तट के साथ-साथ, और वहाँ न तो शांति है, न खामोशी। नदी का पानी भूरा मटमैला है। वह सागर की ओर नहीं बहता, बल्कि सूरज की लाल आँखों के नीचे एक ही जगह पर उबलता रहता है। नदी के कोमल तटों पर मीलों तक पीले कमलों का रेगिस्तान फैला है - ये कमल दैत्याकार हैं। वे उस एकाकीपन में एक-दूसरे पर झुके आहें भरते रहते हैं और अपनी लंबी और भूतों की-सी गरदनें आसमान की ओर फैलाए रहते हैं, और सिर हिलाते रहते हैं। उनके हिलने से एक मद्धिम-सी ध्वनि बराबर उठती रहती है।'

'पर उनके राज्य की भी सीमा है - अँधेरे, भयावह, ऊँचे-ऊँचे जंगलों की सीमा। वहाँ, छोटे पौधे हमेशा हिलते रहते हैं। लेकिन पूरे स्वर्ग में हवा नहीं चलती। और ऊँचे आदिम पेड़ तीखी आवाजें करते हुए इधर-उधर झूमते रहते हैं और उनकी ऊँची चोटियों से चिरंतन ओस कण बूँद-बूँद कर टपकते रहते हैं। जड़ों के पास अजीब जहरीले फूल कष्टमय निद्रा में कराहते रहते हैं। और ऊपर भूरे बादल, तीखे शोर के साथ, हमेशा पश्चिम की ओर भागते रहते हैं। लेकिन पूरे स्वर्ग में हवा नहीं चलती।'

'रात और बारिश। पड़ रही थी, तो बारिश थी, पड़ चुकी, तो खून था और मैं ऊँचे कमलों के बीच खड़ा था और बारिश मेरे सिर पर पड़ रही थी। और निर्जनता में कमल आहें भर रहे थे।'

'और अचानक भीनी धुंध में से चाँद निकल आया - लाल-लाल चाँद। मेरी नजर नदी के तट पर की एक भूरी, बड़ी चट्टान पर पड़ी - उसके सामने वाले भाग पर कुछ अक्षर खुदे हुए थे। मैं कमलों के बीच चलने लगा और किनारे के निकट आ गया। पर मैं अक्षर पढ़ नहीं सका। मैं वापस लौट रहा था कि चाँद पूरी लालिमा के साथ चमक उठा। मैंने चट्टान को देखा उस पर लिखा था - बयाबान।'

'और मैंने ऊपर की ओर देखा। चट्टान की चोटी पर एक आदमी खड़ा था। यह देखने के लिए कि वह क्या करता है, मैंने अपने आपको कमलों के पीछे छुपा लिया। वह आदमी कद में लंबा-ऊँचा था और कंधों से लेकर पाँवों तक रोमन चोंगे में लिपटा हुआ था। उसके अंगों की रेखाएँ अस्पष्ट थीं। लेकिन उसका चेहरा किसी दैवी पुरुष का-सा था। उसका माथा चौड़ा था, उसकी आँखों में परेशानी थी। उसके गालों पर पड़ी कुछ झुर्रियों ने ही मुझे अनेक गाथाएँ सुना दीं - वैसे वह बेचैन था और एकांत चाहता था।

'तब उसने आसमान से अपनी नजरें हटा लीं और उसने मरुभूमि की नदी जेअर और उसके पीले पानी को देखा। फिर उसने मुरझाए कमलों के विस्तार पर नजर डाली। तब उसने कमलों की आहों की ओर कान लगाया। और मैं छुपा-छुपा सब कुछ देखता रहा।

'तब मैं कमलों के बीच, नीचे छुपकर चलने लगा और कमलों के उस जंगल में आगे बढ़ता गया और मैंने वहाँ रहनेवाले हिप्पो पोटेमसों को बुलाया। उन्होंने मेरी आवाज सुनी और आ गए और चाँद के नीचे तीखी आवाज में गुर्राने लगे... वह दैवी पुरुष तब भी चट्टान पर बैठा रहा... अपने एकांत में काँपता।

'तब मैंने पंच तत्वों को तूफान का शाप दे दिया। और जहाँ पहले हवा भी नहीं चल रही थी, वहाँ अब तूफानी हवाएँ एकत्र होने लगीं। आसमान तूफानी हवाओं से हहराने लगा - और उस पुरुष के सिर पर बारिश की बूँदें गिरने लगीं - और नदी में बाढ़ आ गई - ? और नदी में झाग उठने लगा - और कमल जोर-जोर से चीखने लगे - और हवा की तेजी के आगे जंगल धराशायी होने लगा - तूफान बढ़ता गया - बिजली गिरने लगी - और चट्टान अपनी नींव तक दहल गई। और मैं छुपा-छुपा उस पुरुष को देखता रहा। वह अपने एकांत में काँप रहा था। रात बीतती गई। वह चट्टान पर बैठा रहा।

'तब मुझे गुस्सा आ गया और मैंने फिर शाप दे दिया - नदी को, कमलों को, हवा को, जंगल को, आसमान को, तूफान को, कमलों की आहों को - सबको खामोशी का शाप। वे अभिशप्त हुए और खामोश हो गए। चाँद ने आसमान में ऊपर चढ़ना छोड़ दिया - तूफान मर गया - बिजली थम गई - बादल लटके रह गए - पानी तल पर चला गया और वहीं रुक गया - वृक्षों ने झूलना छोड़ दिया - कमलों की आहें रुक गईं - उनकी आवाजें भी मर गईं - और उस अनंत मरुथल में किसी परछाईं की कोई आवाज नहीं रही। और मैंने चट्टान पर खुदे अक्षरों को देखा। वे बदल गए थे - अब अक्षर यों थे - खामोशी।

'और मेरी नजर उस पुरुष के चेहरे पर गई। उसके चेहरे पर भय की छायाएँ थीं। जल्दी से उसने अपने हाथों से अपने सिर को उठाया और चट्टान पर खड़ा हो गया और सुनने लगा। पर पूरे अनंत विस्तार में कोई स्वर नहीं था और चट्टान पर खुदे हुए अक्षर थे - खामोशी। और पुरुष काँप उठा। उसने मुँह घुमा लिया और तेजी से वहाँ से भाग गया। उसके बाद मैंने उसे नहीं देखा।'

मकबरे की छाँह में बैठकर शैतान ने उस दिन जो कहानी मुझे सुनाई, उसे मैं सबसे आश्चर्यजनक कहानी मानता हूँ। और कहानी का अंत होते ही शैतान मकबरे की दरार में जाकर लेट गया और हँसने लगा। पर मैं शैतान के साथ हँस नहीं सका और क्योंकि मैं हँस नहीं सका, इसलिए उसने मुझे शाप दे दिया।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"